पेट्रोल पंप बनाया तो गोली मार हत्या कर दूंगा

निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, जमीन मालिक को धमकाया

 

जबलपुर। बेलखेड़ा में निर्णाणाधीन पेट्रोल पंप की दीवार तोडऩे के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग गया कि यहां पेट्रोल बना तो वे गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगा।

पुलिस के मुताबिक आलोक शर्मा निवासी ग्राम बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे खेती किसानी करता है। ग्राम बेलखेड़ा में उसकी जमीन पर पेट्रोल पंप निर्माण का काम चल रहा है। जिस जमीन में पेट्रोल पंप बन रहा उस जमीन के बाजू से प्रमोद भुर्रक निवासी बेलखेड़ा की जमीन है।

जिसके कारण प्रमोद भुर्रक का जमीनी विवाद चल रहा है।  दोपहर करीबन 1 बजे वे  निर्माणाधीन पेट्रोल पंप ग्राम बेलखेड़ा में था उसी समय प्रमोद भुर्रक वहाँ आया और विवाद करने लगा। प्रमोद भुर्रकर पेट्रोल पंप के लिए उठाई गई नयी दीवार को तोड़ दिया और जाते जाते बोल रहा था दोबारा पेट्रोल पंप बनाने का काम शुरु किया तो गोली मार जान से खत्म कर दूंगा। दीवार टूटने से 1 लाख का नुकसान हुआ है।

Next Post

मटर की आवक तेज लेकिन भाव कम

Tue Feb 18 , 2025
सहजपुर मटर मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में पहुंच रहा मटर   नवभारत, जबलपुर। जिले की सहजपुर मटर मंडी में मटर की आवक तेज बनी हुई है, परंतु उसके बावजूद भी किसानों को अपनी फसल का भाव कम मिल रहा है। अधिक मटर आने के कारण व्यापारी द्वारा भी मटर […]

You May Like