BSNL का धांसू डेटा प्लान, 39 रुपए में मिलेगा 20GB इंटरनेट, कीमत सुनकर Jio-Airtel यूजर्स भी चौंक जाएंगे

मुंबई, आप ऐसा काम करते है जिसमें मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है और कभी-कभी एक ही दिन में खूब सारा डेटा खर्च हो जाता है तो BSNL का सस्ता डेटा वाउचर आपके काम आ सकता है।

आप ऐसा काम करते है जिसमें मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है और कभी-कभी एक ही दिन में खूब सारा डेटा खर्च हो जाता है तो BSNL का एक सस्ता डेटा वाउचर आपके काम आ सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) महज 39 रुपये में 20GB डेटा दे रही है। वहीं खास बात यह है कि इतनी कम कीमत में मिलने वाला यह डेटा भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

लेकिन यह सामान्य प्रीपेड प्लान नहीं बल्कि डेटा वाउचर है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला BSNL प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।

39 रुपए में 20GB डेटा, लेकिन वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन
BSNL के 39 रुपये वाले डेटा वाउचर के बारे में बताए तो इसमें यूजर्स को कुल 20GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपको किसी खास दिन ज्यादा इंटरनेट की जरूरत है जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, बड़ी फाइल डाउनलोड करना, ऑनलाइन गेमिंग या हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप चलाना तो यह वाउचर काम आ सकता है।

लेकिन एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है। FUP यानी फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इसलिए 20GB खत्म होने के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

19 रुपए में 2GB डेटा वाला सबसे सस्ता विकल्प
इसके साथ ही अगर 20GB डेटा आपके लिए जरूरत से ज्यादा है तो BSNL के पास इससे भी सस्ता विकल्प मौजूद है। जिसमें कंपनी का 19 रुपये वाला डेटा वाउचर सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 2GB डेटा मिलता है। वहीं दोनों वाउचर की वैलिडिटी समान है लेकिन डेटा में बड़ा अंतर है। जिसमें 19 रुपये में 2GB और 39 रुपये में 20GB डेटा मिलता है। जो सीधे तौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 39 रुपये वाला वाउचर को ज्यादा खास बना देता है।

7 दिन चाहिए तो 58 रुपए वाला वाउचर
BSNL के डेटा वाउचर पोर्टफोलियो में 58 रुपये वाला विकल्प भी शामिल है। इसमें 8GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 7 दिन की होती है। ऐसे में अगर आपको सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि कुछ दिनों तक अतिरिक्त इंटरनेट चाहिए तो यह विकल्प ज्यादा व्यावहारिक हो सकता है।

वहीं 39 रुपये, 19 रुपये और 58 रुपये वाले ये डेटा वाउचर देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध बताए गए हैं। लेकिन रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर मौजूद बेस प्लान और वैलिडिटी जरूर होनी चाहिए।

Next Post

टमस और बेलन नदी का बढ़ा जल स्तर, बाणसागर डैम के खुले 6 गेट

Mon Aug 31 , 2026
रीवा :जिले में जलभराव का खतरा अभी टला नही है, बाढ़ से लोग उभर नही पाए थे कि फिर से जलभराव की स्थित बनी हुई है. बेलन और टमस नदी उफान में है जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है. हालाकि बारिश थमने के बाद कुछ राहत मिली है. शहर […]

You May Like