बामणिया कुंड वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौत

महू: बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामनिया कुंड वाटरफॉल में सोमवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी 22 वर्षीय मयंक दुबे के रूप में हुई है. वह अपनी बहन वैष्णवी दुबे (28) और दोस्त अभिषेक कुमार (27) निवासी पंचकूला के साथ घूमने आया था. जानकारी के अनुसार, तीनों महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन करने आए थे. 12 फरवरी को उन्होंने मयंक का जन्मदिन भी मनाया था.

दर्शन के बाद सोमवार सुबह वे महू के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की सैर पर निकले थे. वे पातालपानी, जाम गेट होते हुए बामनिया कुंड पहुंचे थे. बताया जाता है कि ऊपरी कुंड पर मयंक नहाने के लिए पानी में कूदा. उसने पहली बार मजाक में डूबने का नाटक किया, लेकिन दूसरी बार खोह के बीचों-बीच जाने के बाद वह गहराई में समा गया. उसके दोस्त अभिषेक ने उसे बचाने का प्रयास किया और अपनी टी-शर्ट पकड़ाई, लेकिन मयंक फिसलकर गहराई में चला गया. कई प्रयासों के बाद तीसरी कोशिश में लोगों की मदद से मयंक का शव बाहर निकाला जा सका. उसे तुरंत कार से मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शहर के 14 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय शुरू, 37 लेफ्ट टर्न पर काम जारी

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को जिला सुरक्षा समिति की बैठक की गई. जिसमें लोक निर्माण विभाग व मप्र सडक़ विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए. दोनों विभागों के अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट की जानकारी जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी व एडीएम अंकुर मेश्राम को दी. बैठक में अधिकारियों ने […]

You May Like

मनोरंजन