
सारनी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने वेकोलि मुख्य महा प्रबंधक से मुलाक़ात कर कोयला खदानों में क्षेत्र शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग की है.बुधवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने वेकोलि सीजी एम संजय मिश्रा से मुलाक़ात कर कोयला खदानो काम करने वाली कंपनियो मे आई टी आई एवं अन्य क्षेत्र में डिप्लोमा होल्डर शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर काम देने की मांग की है. वेको लि सीजी एम श्री मिश्रा ने कोयला खदानो मे आउट सोसिंग के जरिये स्थनीय शिक्षित बेरोजगारों को 80 प्रतिशत काम पर रखे जाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि मायनिंग.इलेक्ट्रीकल,मेकनिकल डिप्लोमा धारी छात्रों को प्रशिक्षण देकर खदानों में काम दिया जाएगा. इसके अलावा सीएम मशीन एवं अन्य मशीनों के संचालन मे भी स्थानीय युवाओं को काम दिया जायेगा.ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि क्षेत्र में तीन नई खदानें खोली जा रही है इन खदानों में भी क्षेत्र के शिक्षित युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता देने कि मांग की है. उन्होंने कहा कि वेको लि के सीजी एम श्री मिश्रा ने प्रतिनिधि मंडल की मांग को जायज बताते हुए कोयला खदानों मे काम करने वाली कंपनियो मे स्थानीय डिप्लोमा होल्डर युवाओं को प्रशिक्षण देने के बाद कम पर रखने का भरोसा दिया है.इस मौके पर फ्लैग कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती इंटक अध्यक्ष आशिक भाई,, एस के उपरीत, अतुल सूर्यवंशी कलीम खान भगवान जावरे हेमंत धोटे, मनी सुब्रमण्यम रामाश्रय मनोज ठाकुर सहित द अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे.
