
धार। धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गईं। मृतकों में दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल हैं। तीनों सेंट फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बच्चों के शव क्षत- विक्षत हो गए। सडक़ पर उनके स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखर गए।
हादसा महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक आंगन कालोनी निवासी प्रियांश 9 वीं कक्षा मे पढ़ता था। वह गुरुवार को स्कूल नहीं गया था। दोपहर में वह अपने छोटे भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि को लेने स्कूल पहुंचा। मोक्ष 5 वीं और आरुषि 7 वीं में पढ़ती थी। प्रेयांश दोनों को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टॉले ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में प्रियंश, मोक्ष और आरुषि की जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक और बच्चे करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। मोके पर मोजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव सत-विक्षत हो गए। बच्चे के स्कूल बैग से किताबें सडक़ पर बिखर गई।
भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर भीड़ को संभाला। बाइक के नंबर के आधार पर बच्चों की पहचान करके परिजन को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीथमपुर अस्पताल भेजा गया। पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि ट्रॉले की जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
