भाजपा स्थापना दिवस पर खण्डेलवाल ने घर पर फहराया पार्टी ध्वज

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हुई थी और आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

Next Post

मंथन कुटीर ग्रंथालय का शुभारंभ, ज्ञान और वैचारिक संवाद को मिलेगा नया मंच

Mon Apr 6 , 2026
इंदौर। ज्ञान, विचार और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, इंदौर ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य ग्रंथालय मंथन कुटीर का उद्घाटन किया। सुदर्शन भवन, पंत वैद्य कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय […]

You May Like