सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर हॉगवर्ट्स इंटरनेशनल हाई स्कूल में काव्यमय होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी चौकसे प्रेरणा ने की. वहीं मुख्य अतिथि डॉ. छाया चौकसे, डॉ. पूनम नामदेव तथा प्रमिला झरवड़े रहीं. इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रगति राय, साधना नगेले, अफ्शा सिद्दीकी, पार्षद सपना मालवीय को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ. जिसमें आरती गोस्वामी, डॉ. साक्षी जैन, पायल पटेल, पूजा दूबे, डॉ. रूपाली सक्सेना, अर्चना शर्मा और भूमिका अग्रवाल ने होली और नारी शक्ति पर काव्य पाठ कर समां बांधा.
