सीएम डॉ यादव ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सरसंघचालक देवरस और कवि प्रदीप को किया नमन

भोपाल: पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रणब दा का राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस की जयंती पर भी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने कहा कि देवरस जी ने संघ के विस्तार तथा राष्ट्रहित के कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। आपातकाल के कठिन समय में उन्होंने दृढ़ता और साहस के साथ देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के गौरव एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित महान गीतकार और कवि प्रदीप की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि दी। डॉ. यादव ने कहा कि कवि प्रदीप की रचनाएँ देशवासियों में राष्ट्रगौरव और स्वाभिमान की भावना प्रज्ज्वलित करती हैं और सदैव अमर रहेंगी।मुख्यमंत्री ने तीनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य देश व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Next Post

मानवाधिकार वे अधिकार है जो कि प्रत्येक मानव को जन्म से ही हैं प्राप्त

Thu Dec 11 , 2025
रीवा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश मोहन प्रधान एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में केन्द्रीय कारागार में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती अंजली पारे ने बंदीगणों को मानवाधिकार […]

You May Like