
भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में 17 एवं 18 अक्टूबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और गरबा की मनमोहक धुनों के बीच अधिकारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में बीएचईएल के निदेशक (ओ, आरएंडडी) एस. एम. रामनाथन एवं उनकी पत्नी संगीता रामनाथन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक पी. के. उपाध्याय एवं लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक रूपेश तेलंग, उपाध्यक्ष राजेश कुमार परते तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
17 अक्टूबर को सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार श्रीप्रिया आनंद, सर्वश्रेष्ठ महिला पारंपरिक वेशभूषा का पुरस्कार नेहा सोनी तथा सर्वश्रेष्ठ पुरुष पारंपरिक वेशभूषा का पुरस्कार अर्पित जोशी को मिला। सर्वश्रेष्ठ युगल का पुरस्कार धनेश कांत वर्मा एवं दीपाली वर्मा को तथा सर्वश्रेष्ठ बाल प्रतिभागी का पुरस्कार अन्वेषा मेहर को प्रदान किया गया।
18 अक्टूबर को संस्कृति जोशी सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना चुनी गईं। कल्पना कुमारी, आकांक्षा तिवारी एवं वंदना अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ महिला पारंपरिक वेशभूषा का पुरस्कार मिला। अंकित सिंह एवं विशाखा सिंह सर्वश्रेष्ठ युगल तथा अनन्या जोशी सर्वश्रेष्ठ बाल प्रतिभागी चुनी गईं।
महोत्सव ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ बीएचईएल परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
