मस्जिद के पास सरकारी जमीन पर किया अवैध निर्माण ढहाया, 1.4 करोड़ कीमत की जमीन खाली कराई

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2, नई बस्ती में स्थित मस्जिद के पास सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन की टीम ने ढहा दिया। हिटैची मशीन का उपयोग कर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस 5 हजार वर्गफीट जमीन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। सर्वे नंबर 265 की इस सरकारी जमीन पर दाऊद अली और कल्लू खान ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।

उन्होंने इस जमीन पर पिलर खड़े कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। मामले की शिकायत राजस्व विभाग को मिली थी। इसके बाद पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने खनियाधाना तहसीलदार निशिकांत जैन को जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाई गई और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। एसडीएम ममता शाक्य, तहसीलदार निशिकांत जैन, नगर परिषद खनियाधाना और पुलिस अमले ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से इस अवैध कब्जे को हटा दिया।

Next Post

निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें

Tue Sep 30 , 2025
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. सेवा पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें महिलाएँ, बच्चे, किशोरी बालिकाएँ एवं अन्य लोग भी अपने स्वास्थ्य की जांच करायें तथा […]

You May Like