धनतेरस पर भोपाल में बिकी समृद्धि: 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

भोपाल। धनतेरस के पर्व पर शनिवार को राजधानी के बाजारों में दिन भर उत्साह और रौनक छाई रही। सुबह से ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की खरीदारी शुरू कर दी। न्यू मार्केट, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट, चौक बाजार और 10 नंबर जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ी रही।

ज्वेलरी दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों में टीवी, फ्रिज और मोबाइल की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी वाहन खरीदने वालों की भीड़ नजर आई। कारोबारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर पिछले साल की तुलना में 25 से 40 प्रतिशत तक अधिक बिक्री हुई है।

महंगाई के बावजूद लोगों का खरीदारी उत्साह बरकरार रहा। शाम होते-होते कई बाजारों में पार्किंग स्थल भर गए और सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। अनुमान है कि भोपाल में धनतेरस के दिन कुल कारोबार 500 करोड़ रुपए से अधिक का हुआ। पूरे शहर में समृद्धि, उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Next Post

कलेक्टर ने संजीवनी आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Sat Oct 18 , 2025
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर दीपावली के उपलक्ष्य में संजीवनी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ छोटी दीवाली मनाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी बच्चों के साथ […]

You May Like