यशराज फिल्म्स ने रिलीज की ‘वॉर 2’ के बहुप्रतीक्षित डांस-ऑफ ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक

मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ के सबसे चर्चित गाने ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक रिलीज कर दी है।

गाना ‘जनाब ए आली’ भारत के दो बेहतरीन डांसर-एक्टर्स ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच का वह डांस युद्ध है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे।इस ट्रैक को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है। सचेत टंडन और साज भट्ट ने इसे गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह एक ऊर्जावान और जोशीला डांस एंथम है, जो दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर देगा।

आदित्य चोपड़ा, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स को अलग सोच के साथ पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं, अब ‘वॉर 2’ के लिए ‘कजरा रे’ (बंटी और बबली) और ‘कमली’ (धूम 3) की स्मार्ट रिलीज़ स्ट्रैटेजी दोहरा रहे हैं।उन्होंने निर्णय लिया है कि ‘जनाबे आली’ का पूरा गाना ऑनलाइन रिलीज़ नहीं किया जाएगा ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर ऋतिक और एनटीआर को एक साथ डांस करते देखने का जादुई अनुभव उसी तरह मिले, जैसा इसे डिज़ाइन किया गया है।

यशराज फिल्म्स चाहती है कि लोग इस अनुभव के लिए थियेटर में आएं, ठीक वैसे ही जैसे पहले ‘कजरा रे’ और ‘कमली’ ने थियेटर में तहलका मचा दिया था।फिल्म वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं।‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

 

Next Post

2025 में गाज़ा में कम से कम 99 लोग भूख से मरेंगे

Fri Aug 8 , 2025
गाज़ा, (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने गुरुवार को कहा कि 2025 में गाज़ा पट्टी में कम से कम 99 लोग भूख से मरेंगे, जिनमें 29 बच्चे शामिल हैं। वास्तविक आँकड़े इससे कहीं अधिक होने की उम्मीद है। जिनेवा में एक बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग […]

You May Like