एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी, चक्कर की शिकायत

उमरिया। मुख्यालय से सटे ग्राम कोयलारी स्थित शासकीय विद्यालय में एलबेंडाजोल की टैबलेट खाने के बाद कई विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। छात्रों ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन त्वरित एक्शन में आया और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चों की जांच कर उपचार शुरू किया।

ये लाये गये अस्पताल 

जिला अस्पताल लाए गए छात्रों में ओम वर्मन पिता रवि वर्मन उम्र 13 वर्ष, दीपिका बैगा पिता धनीराम उम्र 12 वर्ष, सोनिया पिता बबलू बैगा उम्र 13 वर्ष, राधिका बैगा पिता कोदू बैगा उम्र 12 वर्ष, शिवम यादव पिता सज्जू यादव उम्र 13 वर्ष, कृष्ण कुमार पिता सुरेश यादव, कमल पिता कमलेश बैगा उम्र 13 वर्ष और संस्कार पिता सज्जू यादव उम्र 12 वर्ष शामिल बताए जा रहे हैं।अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

Next Post

पीएनजी नहीं पहुंची, एलपीजी बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट ने जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध नहीं है, वहां एलपीजी सप्लाई बंद किए जाने के आरोप पर हाईकोर्ट ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि यदि एलपीजी भी बंद […]

You May Like