सीएमएचओ डॉ. राकेश राय का मडियादो PHC का औचक निरीक्षण, भर्ती महिलाओं से ली फीडबैक

मडियादो/दमोह। स्वास्थ्य सेवाएं हितग्राहियों तक सही तरीके से पहुंच रही हैं या नहीं, इसका जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. राय ने PHC की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ और इलाज कराने आए हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रसव पश्चात भर्ती 2 महिलाओं से मुलाकात की और जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। दोनों महिलाओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जाहिर किया। महिलाओं ने बताया कि उन्हें सभी सेवाएं निशुल्क प्राप्त हुई हैं।

सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के मिले। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।

Next Post

नारायणगढ़ में घर की सीढ़ियों पर मिला मगरमच्छ का शावक, चावली के नाले में भी दिखा मगरमच्छ

Sun Aug 2 , 2026
पिपलियामंडी। नारायणगढ़ और पिपलिया मंडी क्षेत्र में रविवार को मगरमच्छ दिखाई देने की दो अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नारायणगढ़ में घर की सीढ़ियों पर मिले मगरमच्छ के शावक का रेस्क्यू कर उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया, जबकि चावली गांव के समीप नाले में दिखाई […]

You May Like