सीहोर। शहर के ब्लू बर्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर 200 से अधिक छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर उपस्थित हुए. उनकी सुंदर वेशभूषा और मनमोहक अदाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया. मुकुट निर्माण प्रतियोगिता में लगभग 75 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जहां बच्चों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक मुकुट तैयार किए. भगवान कृष्ण के चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों को रंगों से सजाकर अपनी कला का परिचय दिया.
ब्लू बर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव
