ड्राइवर ने गूगल मैप की गड़बड़ी को बताया हादसे की वजह

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर के रास्ते में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद पुलिस ने जिस ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हादसे की वजह गूगल मैप की गड़बड़ी को बताया है।गूगल मैप के सहारे चल रहे थे दोनों ट्रक जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक चालक रास्ते से अनजान थे और गूगल मैप के सहारे आगे-पीछे चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक घाटी में ही रुक गया, जबकि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। शुरुआती जांच और जानकारी के मुताबिक़ ट्रक के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक चार स्टॉपर तोड़ते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। पलटने के दौरान भी कई लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Next Post

कमाई के मामले में सनी देओल से आगे निकल चुके हैं अभय देओल, 69वें जन्मदिन पर जानिए कितनी है नेटवर्थ

Mon Oct 19 , 2026
मुंबई, 19 अक्टूबर 2026 को सनी देओल अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनकी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड, कुल नेटवर्थ और देओल परिवार में सबसे अमीर सदस्य की पूरी रिपोर्ट! सनी देओल आज मना रहे हैं अपना 69वां जन्मदिन सुपरहिट ‘बेताब’ से शुरू हुआ था इनका ऐतिहासिक फिल्मी सफर […]

You May Like