
नर्मदापुरम। सूरज के तल्ख तेवर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, ऐसे में हीटवेब कि चेतावनी को देखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले कक्षा आठवीं तक संचलित होने वाले सभी स्कूलों में तत्काल अवकाश के आदेश जारी कर दिए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि होने से एवं लू की स्थिति को देखते हुये जिले के विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए समस्त शासकीय,अशासकीय,आई.सी.एस.ई,सी.बी.एस.ई,अनुदान प्राप्त,केन्द्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय,अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया जाता है।
समस्त शासकीय संस्था प्रमुख, शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय शासकीय कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाए एवं अन्य शासकीय कार्य यथावत पूर्व निर्देशानुसार संचालित होंगें। गुरुवार को नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है.
