सड़क हादसे में घायल की मौत, दूसरी घटना में महिला ने जहर खाकर दी जान

इंदौर:जिले में दो अलग अलग मामलों में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। एक की जान सड़क हादसे में गई, जबकि दूसरी ने जहर खा लिया।पुलिस के मुताबिक बेटमा क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय बहादुर निवासी धार, सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। वहीं गौतमपुरा थाना क्षेत्र के भील बडोली गांव में कविता यादव उम्र 30 साल ने अज्ञात जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, बीमारी बनी वजह

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: बेटमा क्षेत्र के पीथमपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी महोबा (उप्र) हाल मुकाम जीवन ज्योति […]

You May Like