
जबलपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों कर्मचारियों को दैनिक सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करने के दौरान आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से शोभना बंदोपाध्याय महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण और मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम.एस.हाशमी के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक कार्यालय, पमरे के विभिन्न विभाग में कार्यरत संपर्क राजभाषा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर पर यूनिकोड का प्रयोग विषय पर एक विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानकर्ता घनश्याम प्रसाद नामदेव ने कार्यशाला के दौरान कंप्यूटर पर यूनिकोड का प्रयोग की सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक कठिनाइयों पर चर्चा कर तत्काल समस्याओं का समाधान किया। इस हिंदी कार्यशाला में 08 रेल अधिकारियों एवं 36 कर्मचारियों सहित कुल 44 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
