रात्रि चौपाल: अतिक्रमण और अवैध शराब पर कलेक्टर सख्त, 11 जून को लगेगा बिजली शिविर

सिवनी मालवा। ग्राम पंचायत चौतलाय में प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बीपीएल सूची से अपात्र नाम हटाने, गांव के अतिक्रमण सात दिन में हटाने तथा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। तालाबों पर कब्जे को गंभीर बताते हुए अतिक्रमणकारियों को दो दिन में स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। बिजली संबंधी शिकायतों पर अनावश्यक कटौती रोकने, झूलते तार सुधारने और 11 जून को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। चौपाल में कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और स्वच्छता का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में 51 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई का मौके पर ही निराकरण किया गया।

 

Next Post

मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निधन

Sun Jun 7 , 2026
कोच्चि, 07 जून (वार्ता) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष थे। अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सलीम कुमार को कल बुखार और सांस लेने में तकलीफ एवं अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के […]

You May Like