एमपी नगर में रेस्टोरेंट बन रहे जाम की वजह, मल्टी लेवल पार्किंग में नहीं खड़े कर रहे वाहन

भोपाल। एमपी नगर जोन 1 के मनोहर डेरी एंड रेस्ट्रॉन्ट के आस-पास के क्षेत्र रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई है. ग्राहक और अन्य लोग अपनी गाडिय़ाँ सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी होती है, बल्कि आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अक्सर शाम के समय इस रास्ते पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे अन्य वाहन चालकों को निकलने में काफी समय लगताहै. दरासल एमपी नगर जोन 1, एक व्यावसायिक क्षेत्र है। यहाँ कई दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट और कार्यालय स्थित हैं। मनोहर डेयरी और रेस्ट्रॉन्टं यहाँ का एक लोकप्रिय भोजनालय है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हालाँकि, रेस्ट्रॉन्ट के सामने पार्किंग की कमी के कारण, ग्राहक अक्सर सड़क पर अवैध रूप से अपने वाहन पार्क करते हैं। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी होती है। एमपी नगर जोन 1 में बनी मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग काफी कम लोग ही करते है, जिसके कारण पार्किग में जगह होते हुए भी वाहन सड़कों पर देखने को मिलते है.

Next Post

शहर के हर हिस्से में होगा होलिका दहन

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल। शहर के हर कोने में, होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह, इस साल भी शहर के हर चौराहे पर होलिका बनाई जा रही है। लोग अपनी-अपनी तरीके से होलिका को सजा रहे हैं। कहीं लकड़ी और कंडे से होलिका बनाई जा रही है, कुछ […]

You May Like