संकल्प से समाधान अभियान के आवेदन पत्रों का निराकरण करें: कलेक्टर

रीवा: कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान में लगातार शिविरों का आयोजन हो रहा है. शिविरों में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों को प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएं. सभी अधिकारी आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण भी करें. एसडीएम अभियान की लगातार मॉनीटरिंग करें. जो आवेदन पत्र विकासखण्ड स्तर पर निराकृत नहीं हो रहे हैं उन्हें संबंधित विभाग के जिला कार्यालय को प्रेषित करें.

शासन के निर्देशों के अनुसार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. उप संचालक कृषि अन्य विभागों से समन्वय बनाकर वर्ष भर के कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाएं. कार्ययोजना के अनुसार कृषि विकास से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित कराएं. अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, खाद के संतुलित उपयोग, नरवाई प्रबंधन तथा खाद्य प्रसंस्करण पर विशेष जोर देंकलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं.

सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें. इसमें सौ दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. सीएम हेल्पलाइन में यदि आवेदन पत्र बिना किसी कार्यवाही के अगले लेबल पर जाएगा तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

आफ लाईन टोकन से नहीं ई-टोकन से बंटेगी खाद

Tue Feb 3 , 2026
रीवा: किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने, कृषकों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सरलता के उद्देश्य से ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है.ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को लंबी-लंबी कतारों एवं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इस संबंध में जिला विपणन […]

You May Like

Play sound