नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जल संचयन अभियान की ली बैठक

इंदौर: आज नगरीय प्रशासन आयुक्त ने बीसीसी में जल संचय अभियान की समीक्षा बैठक ली. बैठक में जल संवर्धन के विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से सिलसिलेवार चर्चा की. वर्षा जल संवर्धन में जन भागीदारी से कार्य करने और जोड़ने के आदेश दिए गए.बीसीसी में नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जल संचयन भागीदारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया.

इसके साथ ही नगरीय प्रशासन आयुक्त भोंडवे द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा भी की गई. बैठक के  दौरान नगर निगम एवं जिले की अन्य निकायों को आगामी समय में स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए. समीक्षा के दौरान आयुक्त क्षितिज सिंघल,आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े, उप सचिव दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, अर्थ जैन, आशीष पाठक, संयुक्त संचालक एसके सिन्हा, अधीक्षण यंत्री प्रदीप निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, परागी गोयल, राजेंद्र रघुवंशी मौजूद थे.

शहर में निम्न कार्यों को करने के दिए निर्देश 

1. रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य समय सीमा में पूरा करें।
2. भवन निर्माण की अनुमतियों के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग काम पूरा होने पर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए.
3. शासकीय भवनों,बड़े संस्थानों, व्यावसायिक संस्थान, औद्योगिक एवं वेयरहाउस पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम प्राथमिकता से किया जाएं.
4. शहर भर में टोटी अभियान चला कर में नलों से बहने वाले जल को बर्बादी से रोका जा सके.
5. शहरी क्षेत्र में नगर वन स्थापित किया जाए. साथ ही आगामी वर्षा ऋतु पूर्व पौधा रोपण स्थान को चिन्हित कर योजना बनाई जाएं.
6. शहर में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को जल संचयन भागीदारी अभियान में जोड़ा जाए.

Next Post

किला मैदान झोन पर पार्षद और अधिकारी में विवाद

Sun May 3 , 2026
इंदौर: शनिवार को नगर निगम के झोन 3 पर पार्षद और अधिकारी कर बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद के दौरान कुछ दस्तावेज फाड़ने की भी चर्चा है. विवाद ड्रेनेज लाइन का काम बंद होने को लेकर हुआ है. पार्षद का आरोप है कि ठेकेदार को नोटिस देकर काम बंद करवाया […]

You May Like