किला मैदान झोन पर पार्षद और अधिकारी में विवाद

इंदौर: शनिवार को नगर निगम के झोन 3 पर पार्षद और अधिकारी कर बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद के दौरान कुछ दस्तावेज फाड़ने की भी चर्चा है. विवाद ड्रेनेज लाइन का काम बंद होने को लेकर हुआ है. पार्षद का आरोप है कि ठेकेदार को नोटिस देकर काम बंद करवाया है. वहीं अधिकारी का कहना है कि प्रशिक्षित कर्मचारियों से काम नहीं करने को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है, ना की काम बंद करने का नोटिस दिया है.

नगर निगम के किला मैदान झोन पर आज सुबह वार्ड 9 के पार्षद राहुल जायसवाल और उपयंत्री मनीषा राणा के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वार्ड 9 में गाडराखेड़ी क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन का काम बंद करने को लेकर पार्षद ने उपयंत्री मनीषा राणा से विवाद किया. उनके कक्ष में फाइल के दस्तावेज फाड़ दिए. हालांकि दस्तावेज फाड़ने के दोनों पक्ष इनकार कर रहे हैं. मामला यह सामने आया है कि निगम इंजीनियर मनीषा राणा ने गाडराखेड़ी में ड्रेनेज लाइन में प्रशिक्षित कर्मचारियों से काम नहीं करवाने को लेकर ठेकेदार को नोटिस दिया था.

साथ ही उन्होंने प्रशिक्षित कर्मचारियों से काम करवाने का ठेकेदार से कहा है. पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र में काम बंद करने का अधिकारी ने कहा है. हंगामा बढ़ते देख कई पार्षद और अधिकारी मौके पर पहुंचे. झोन अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पार्षद पति दीपू यादव, टीनू कश्यप सहित झोन अधिकारी विनोद अग्रवाल ने स्थिति संभाली.

वरिष्ठ अधिकारियों को दी जानकारी
उपयंत्री मनीषा राणा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है. आगे वे ही निर्णय करेंगे. मुझे झोन पर आए सिर्फ एक महीना हुआ है. मैंने काम बंद करने का नोटिस नहीं दिया है. वहीं कर्मचारी संघ के केदार यादव ने कहा कि पार्षद अधिकारियों पर गलत काम करवाने का दबाव बनाकर विवाद कर रहे है.

अन्य जगह काम करवाना चाह रही थी
पार्षद राहुल जायसवाल ने कहा कि मेरे क्षेत्र की स्वीकृत फाइल से अन्य जगह का कार्य करवाना चाह रही थी. इसको लेकर ठेकेदार से कम बंद करवा दिया. झोन गया और कहा कि मेरे क्षेत्र की स्वीकृत फाइल से आप अन्य जगह पर काम नहीं करवाए. झोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल ने बैठक में होने का कह कर बाद में बात करने का कहा है

Next Post

चौराहों पर लगी ग्रीन नेट बनी मुसीबत, हादसे का खतरा बढ़ा

Sun May 3 , 2026
इंदौर: इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों को धूप से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा ग्रीन नेट लगाई गई है. पिछले कुछ वर्षों से यह व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को तेज धूप में कुछ छांव मिल सके. लेकिन […]

You May Like