सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास के लिए पिंड यात्रा रवाना, 25 श्रद्धालु हुए शामिल

सिलवानी: हर वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी सिलवानी नगर से मां नर्मदा तट बोरास के लिए श्रद्धालुओं का पिंड यात्रा जत्था रवाना हुआ। नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात 25 सदस्यीय जत्था भक्ति भाव के साथ यात्रा पर निकला।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है, जिसे वे पिंड भरते हुए तय करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को पूर्ण करने में लगभग 8 दिन का समय लगेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु निरंतर मां नर्मदा का स्मरण करते हुए आगे बढ़ेंगे।

जत्थे के सदस्यों के अनुसार, नर्मदा तट बोरास पहुंचने के उपरांत श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पिंड भरते हुए जत्थे का भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी एवं बब्लू साहू द्वारा माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सकुशल यात्रा की कामना की।

Next Post

लोकार्पण से पहले सामुदायिक भवन में दरारें, ग्रामीणों ने जताई गुणवत्ता की चिंता

Tue Jan 6 , 2026
चंदला: गौरीहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर के ग्राम रजौरा में मनरेगा मद से 26 लाख रुपये की लागत से रेन हार्वेस्टिंग युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। हालांकि लोकार्पण से पहले ही इस नवनिर्मित भवन की दीवारों और बाउंड्री में कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने […]

You May Like

मनोरंजन