पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह संपन्न

सागर। विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग गोविंद सिंह राजपूत की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम मे संभागायुक्त दिलीप कुमार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, पुलिस उप महानिरीक्षक शशीन्द्र चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान, सुनील दीक्षित, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में परंपरागत रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति में शक्ति, साहस, सामर्थ्य के सदुपयोग तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

शस्त्र पूजन समारोह के दौरान हर्ष फायर भी किए गए। इस अवसर पर पुलिस बल की शौर्यपूर्ण परंपरा, साहस, अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। शस्त्र पूजन के उपरांत उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार का भ्रमण कर शस्त्रों का अवलोकन किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग के वाहनों का भी विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।

Next Post

200 श्रद्धालुओं की भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल: देवास में एक युवक को 200 डंक लगे; जान बचाने 2 किमी तक भागे लोग

Tue Oct 20 , 2026
देवास : देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार कुएं में नहाने के लिए कूदे लोगों के पानी के छींटे पीपल के पेड़ पर लगे छत्ते पर पड़ने से मधुमक्खियां भड़क उठीं […]

You May Like