200 श्रद्धालुओं की भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल: देवास में एक युवक को 200 डंक लगे; जान बचाने 2 किमी तक भागे लोग

देवास : देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार कुएं में नहाने के लिए कूदे लोगों के पानी के छींटे पीपल के पेड़ पर लगे छत्ते पर पड़ने से मधुमक्खियां भड़क उठीं और करीब 200 लोगों की भीड़ पर टूट पड़ीं। हमले में करीब 40 लोग घायल हुए, जिन्होंने जान बचाने के लिए नीम की डालियों से मधुमक्खियां हटाते हुए 2 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। 11 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां कान्हा नाम के युवक के शरीर से 200 से अधिक डंक निकाले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।

Next Post

इंदौर की डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस को सौंपीं 50 बाइक

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर । विजयादशमी के अवसर पर इंदौर की डीआरपी लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप कन्या पूजन तथा शस्त्र पूजन किया गया। इससे पहले महिला विंग ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत […]

You May Like