चोइथराम मंडी में चाकूबाजी, चार कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम मंडी में बुधवार देर रात चाकूबाजी की वारदात हो गई. तीन से अधिक बदमाशों ने चार कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.घायल अरुण (निवासी राजा रानी नगर), सुनील, रंजीत और सूरज मंडी की दुकान नंबर-1 पर काम करते हैं. देर रात सभी कर्मचारी फलों से भरे वाहन खाली कराने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंडी गेट के पास बने सार्वजनिक शौचालय के पास अंधेरे में बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया.

आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. सुनील द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया. उसे बचाने पहुंचे अन्य तीन साथियों पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए, जिससे चारों घायल हो गए. घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर अहिरखेड़ी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो मंडी इलाके में पहले भी लूटपाट और वसूली जैसी वारदातों में सक्रिय रहे हैं. पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. मामले की जांच जारी है

Next Post

आइस डिपो में चोरों ने मारी सेंध, काउंटर का लॉक तोड़कर 35 हजार नगद किए पार

Thu May 28 , 2026
इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने आइस डिपो की दुकान में घुसकर काउंटर का लॉक तोड़ दिया और 35 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी युधिष्ठिर उम्र 28 साल निवासी रामबलराम नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि […]

You May Like