आइस डिपो में चोरों ने मारी सेंध, काउंटर का लॉक तोड़कर 35 हजार नगद किए पार

इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने आइस डिपो की दुकान में घुसकर काउंटर का लॉक तोड़ दिया और 35 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी युधिष्ठिर उम्र 28 साल निवासी रामबलराम नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान कालू आइस डिपो, सिरपुर माता मंदिर के सामने स्थित है.

26 मई की रात से सुबह के बीच अज्ञात बदमाश दुकान में घुस गए. सुबह करीब 9 बजे दुकान पहुंचने पर देखा कि केश काउंटर का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे 35 हजार रुपए नगद गायब थे. बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

​बड़े तालाब के कैचमेंट में 1 जून से फिर चलेगा बुलडोजर, रसूखदारों के पक्के निर्माण भी होंगे जमींदोज

Thu May 28 , 2026
भोपाल: बड़े तालाब के कैचमेंट में एक बार फिर से बुलडोजर चलने की तैयारी शुरू हो गई है. निजी भूमि पर अतिक्रमण की कार्रवाई की शुरुआत एक जून से होने की संभावना बताई जा रही है. अभी तक इन अतिक्रमणों को हटाने को लेकर नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा […]

You May Like