वनरक्षक एवं जेल प्रहरी की परीक्षा के लिए उडनदस्ता दल गठित

सतना /म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित वन विभाग के अंतर्गत वनरक्षक एवं क्षेत्र रक्षक तथा जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक की परीक्षा 4 जून से 8 जून 2026 तक सतना जिले के 3 परीक्षा केन्द्रों में दो पाली में आयोजित की जा रही है। जिसमें आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस सतना, आदित्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं मां मीरा कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल डाली बाबा डेलौरा में परीक्षा आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे आनलाइन परीक्षा आयोजित की गई है।

परीक्षा में अभ्यर्थियों की रिपोटिंग का समय प्रथम पाली प्रातः 8 बजे से प्रातः 9.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा सहायक समन्वयक, प्रशासनिक आब्जर्वर, उडनदस्ता दल तथा आब्जर्वर की नियुक्तियां की गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को सहायक समन्वयक, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते को परीक्षा प्रभारी, डीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह को सुरक्षा समन्वयक एवं डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, नायब तहसीलदार राजेश सिंह को प्रशासनिक आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार यादवेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, अनूप सिंह टीआई, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, मनोहर इंजीयर एनआईसी, डॉ. पुष्पराज सिंह, गरिमा सिंह आईटीआई, मनीष सिंह, अभिषेक पटेल, अनीश तिवारी, अक्षत शर्मा तथा जय प्रकाश को तकनीकी आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मानेन्द्र सिंह जिला नाजिर, आकाश यादव, सचिन विश्वकर्मा एवं रोशन वर्मन को पेपर जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौपे गये हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में 3 पुलिस गार्ड, 2 पुरूष एवं 1 महिला कर्मियों की डयूटी लगाये जाने, डीएसपी स्तर के अधिकारी को मानीटरिंग हेतु सुरक्षा समन्वयक नियुक्त करने के निर्देश दिये है। सीएमएचओ को परीक्षा में बैठे छात्रों के लिए मेडीकल टीम सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित करने और अधीक्षण यंत्री एमपीईबी प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में विद्युत व्यवस्था/प्रवाह सतत रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करने का दायित्व सौपा गया है।

Next Post

युवक को डराकर साइबर ठग ने हड़पे 3.02 लाख

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर:सिविल लाइंस थाना अंतर्गत पचपेढ़ी स्थित रानी दुर्गावती कैंप निवासी युवक को जालसाज ने ऑनलाइन गंभीर परिणाम भुगतने और चोट पहुँचाने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़ित के मन में इस कदर डर पैदा कर दिया कि उसने झांसे में आकर कुल 3,02,006 रुपये गंवा दिए। पुलिस ने शिकायत मिलते […]

You May Like