कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा शिकायती ज्ञापन

भोपाल। भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत एवं ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया।

प्रवीण सक्सेना ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना, दोहरे नामों की प्रविष्टि समाप्त करना तथा केवल वास्तविक, पात्र और निवासरत मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करना था, लेकिन व्यवहार में यह प्रक्रिया अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम, पते और फोटो पूर्ववर्ती मतदाता सूची के समान ही दर्ज हैं, जिससे भौतिक सत्यापन किए जाने पर संदेह उत्पन्न होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मृत मतदाताओं तथा स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम अब भी सूची में शामिल हैं, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में। कांग्रेस ने मांग की कि ऐसे नामों को हटाया जाए या नियमानुसार स्थानांतरण किया जाए, मृत मतदाताओं के नाम तत्काल हटाए जाएं तथा अब तक जमा किए गए फॉर्म 6, 7 और 8 की वार्डवार जानकारी सार्वजनिक की जाए।

Next Post

बुजुर्ग की मिली लाश

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर। आधारताल थाना अंतर्गत करौंदा बायपास धर्म कांटा के पास एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष […]

You May Like