​मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 साल का मासूम, पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

भोपाल। गुनगा थाना पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग लड़के की तलाश पूरी करते हुए परिजनों को सौंप दिया. 13 वर्षीय नाबालिग अपनी मां की डाट से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था.

पुलिस के मुताबिक लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर से बिना बताए दिन के समय से कहीं चला गया है, जिसकी तलाश की गई पर वह कहीं नहीं मिल रहा. मामले का गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की. लड़के को सूखी चौकी बायपास के पास हुलिये के आधार पर पहचाना गया. पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह अपनी मां के डांटने से नाराज होकर पैदल-पैदल अपनी बुआ के यहां के जा रहा था.

Next Post

टेलिस्कोप से दिखा ब्लड मून का नजारा,उत्साह के साथ देखा गया साल का पहला चंद्रग्रहण

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। होली के अवसर पर मंगलवार शाम राजधानी में साल का पहला चंद्रग्रहण उत्साह और जिज्ञासा के साथ देखा गया। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने टेलिस्कोप के माध्यम से उदित होते चंद्रमा पर लगा ग्रहण दिखाया और उपस्थित लोगों को इसके वैज्ञानिक कारणों की जानकारी दी। उन्होंने […]

You May Like