काबुल, 30 मई (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में एक अनाथालय में गुरुवार को लगी आग को बुझाने के प्रयास में तीन अग्निशमनकर्मी झुलस गये ।
अग्निशमन विभाग के प्रमुख सईद अहमद आगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कंधार प्रांत की राजधानी कंधार शहर के पुलिस जिला 12 में मोहम्मदी अनाथालय की चार मंजिला इमारत में आग लग गयी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया। दमकलकर्मियों ने कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान तीन कर्मी झुलस गये।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अनाथालय को 200,000 अफगानी (करीब 3,000 अमेरिकी डॉलर) का नुकसान भी हुआ है।
Next Post
उत्तर-पश्चिमी चीन में 2023 में हुए गैस धमाके के 15 दोषियों को सजा
Fri May 30 , 2025
यिनचुआन,30 मई (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी चीन के निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र की एक अदालत ने वर्ष 2023 में एक बारबेक्यू रेस्तरां में हुए गैस विस्फोट मामले में 15 व्यक्तियों को शुक्रवार को सज़ा सुनाई। इस विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई थी। क्षेत्रीय राजधानी यिनचुआन की ज़िंगकिंग डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स […]

You May Like
-
2 months ago
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज
-
1 year ago
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके
