यिनचुआन,30 मई (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी चीन के निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र की एक अदालत ने वर्ष 2023 में एक बारबेक्यू रेस्तरां में हुए गैस विस्फोट मामले में 15 व्यक्तियों को शुक्रवार को सज़ा सुनाई। इस विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई थी।
क्षेत्रीय राजधानी यिनचुआन की ज़िंगकिंग डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के अनुसार गंभीर दुर्घटनाएं करने या झूठे प्रमाणन दस्तावेज़ प्रदान करने के अपराधों के लिए प्रतिवादियों को एक से छह साल तक की जेल की सज़ा दी गयी है।
रेस्तरां में सह-निवेश करने और संचालन करने वाले झांग होंग्ज़ियान और लियू गुओ दोषी ठहराए गए लोगों में शामिल थे। गैस आपूर्तिकर्ता के वास्तविक नियंत्रक कुई वेनबो और गैस परीक्षण एजेंसी के कानूनी प्रतिनिधि झोउ झिगुओ को भी दोषी पाया गया।
यह विस्फोट 21 जून, 2023 को यिनचुआन के फूयांग बारबेक्यू रेस्तरां में हुआ तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लीक होने से विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 31 लोग मारे गए थे और सात घायल हो गए थे।
अदालत ने पाया कि विस्फोट का सीधा कारण एलपीजी वितरक द्वारा रेस्तरां को घटिया सिलेंडर उपलब्ध कराना था, जिसे रेस्तरां के कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से संचालित किया गया था। झोउ और दो अन्य गैस परीक्षण एजेंसी के कर्मचारी सदस्यों के रूप में गलत प्रमाणन दस्तावेज प्रदान करने के दोषी पाए गए ,जो एक आपराधिक कृत्य है।

