शहडोल, 30 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने क्षेत्र में लावारिस हालत में मिले तीन करोड़ रुपए के 38 क्विंटल गांजा के मामले में पुलिस ने 11 दिन बाद दो संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह के आधार पर दो गांजा तस्कर कन्हैयालाल गुप्ता और राजेश तिवारी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन गांजे के संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की, जिसमे कन्हैया और राजेश के जवाब संदिग्ध मिले, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Post
करंट लगने से महिला की मौत, पुत्र और नातिन घायल।
Fri May 30 , 2025
सागर। रहली थाना अंतर्गत चांदपुर मे खेत मे कपड़ा सुखाते समय बिजली के तार से करंट की चपेट मे आई महिला की मौत हो गई है जबकि महिला का पुत्र और नातिन घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे […]

You May Like
-
8 months ago
हत्या का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार
-
10 months ago
छह सौ नये अधिवक्ता नामांकित, दो की सनद बहाल
