राघौगढ़ में जीतू पटवारी का भाजपा पर करारा हमला

गुना, अल्प प्रवास पर गुना जिले के राघौगढ़ पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया है। जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को ‘नशेड़ी’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच किसानों के खिलाफ पूरी तरह नक्सली और विरोधी मानसिकता वाली है।

जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसानों को अपमानित कर नशेड़ी कहती है, उन पर काले कानून थोपकर लगातार यातनाएं देती है और एमएसपी पर फसलें तक नहीं खरीदती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में किसानों पर अत्याचार हुए हैं और छह किसानों की हत्याएं तक हुई हैं। जो लोग किसानों को गालियां दे रहे हैं, उन्हें मध्य प्रदेश की जनता वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में करारा सबक सिखाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर भी जीतू पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2028 का चुनाव जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पटवारी ने कहा कि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2028 में 500 प्रतिशत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Next Post

नेसेट की शक्तिशाली व्यवस्था समिति को मंजूरी देने की तैयारी, नेतन्याहू विरोधी गठबंधन के हाथ में आएगा संसदीय एजेंडे का नियंत्रण

Wed Nov 11 , 2026
यरुशलम, 11 नवंबर (वार्ता) इजरायल की संसद नेसेट बुधवार को शक्तिशाली व्यवस्था समिति (अरेंजमेंट्स कमेटी) के गठन को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगी। नई सरकार के गठन तक यह समिति संसद के अधिकांश कामकाज की निगरानी करेगी। येशर पार्टी के सांसद रॉय फोल्कमैन इस समिति के अध्यक्ष बनाए जा […]

You May Like