दो स्थानों से दस लाख की आतिशबाज़ी बरामद

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग ₹10 लाख 50 हजार मूल्य के पटाखे जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना की जा रही है।

थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत बालाजी नगर, अंबेडकर वार्ड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 खाकी कार्टून में रखे लगभग ₹10,00,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों में अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखे सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल बताए गए हैं।इस मामले में सुनील पिता महेश शर्मा, निवासी अंबेडकर वार्ड तथा छोटू, अरविंद पांडा एवं मौसम शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में सिंधी कैंप निवासी बालचंद तलवानी की दुकान से लगभग ₹ 50,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट, लड़ियों वाले पटाखों के पैकेट एवं अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं।दोनों कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सुजानिया स्वयं मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

मदरसा पर मध्य प्रदेश बाल आयोग ने छापा डाला

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। एजी ऑफिस के समीप स्थित मदरसा पर मध्य प्रदेश बाल आयोग ने छापा डाला है। यहां से एक बालक के गायब होने की सूचना है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like