इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से धारदार छुरा बरामद हुआ है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है. मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक सुमेर सिंह गेहलोत ने राजकुमार ब्रिज के पास काछी मोहल्ला स्थित वाइन शॉप के पास दबिश दी.
वहां संदिग्ध हालात में खड़े 29 वर्षीय आकाश आनंदकर निवासी 255, शिवाजी नगर को पकड़ा, तलाशी में उसके पास से एक लोहे का धारदार छुरा मिला. पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड और छुरे रखने के मकसद की जांच कर रही है.
