मंच से फिसले पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, प्राथमिक उपचार के बाद फिर शामिल हुए कार्यक्रम में

रहली: पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव गुरुवार को चांदपुर-जबलपुर चौराहा पर आयोजित आचार्य विद्यासागर महाराज के 80वें अवतरण दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान चित्र अनावरण के लिए मंच से उतरते समय वे करीब पांच फुट ऊंची सीढ़ी से फिसल गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. बसंत नेमा ने उनका प्राथमिक उपचार किया और एक्सरे कराया गया, जिसमें सब कुछ सामान्य पाया गया। इसके बाद श्री भार्गव पुनः कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी बाईं कोहनी पर पट्टी बंधी नजर आई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी, पूर्व नपा अध्यक्ष सुशील हजारी, पार्षद सुरेश सिंह, राजेन्द्र जारोलिया और राकेश जैन ने संबोधन दिया। संचालन सुशील जैन ने किया। देर रात तक नगरवासियों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

Next Post

शिक्षक नहीं आए, बच्चे 11 बजे तक स्कूल में बैठे इंतजार करते रहे

Thu Oct 9 , 2025
खरगापुर: संकुल केंद्र खरगापुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ढिमरौला गोरा के छात्र बुधवार सुबह 10 बजे से स्कूल खुलने और शिक्षकों के आने का इंतजार करते हुए 11.28 तक बैठे रहे। बच्चों ने बताया कि शिक्षकों की यह लापरवाही कई दिनों से जारी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो […]

You May Like