26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों ने राणा को तत्काल सजा देने की मांग की

मुंबई 10 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सह-षड्यंत्रकारियों में से एक तहव्वुर राणा को तत्काल सजा देने की मांग की है।

अशोक चक्र विजेता और 26/11 के शहीद तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने केंद्र सरकार से आतंकवादी को फांसी देने और पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश भेजने का आग्रह किया है।

मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले ने 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादी अजमल कसाब की राइफल को पकड़कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करके अद्वितीय साहस का परिचय दिया था।

सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हेमंत बावधानकर ने कहा कि राणा को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अपनी टीम के साथ 10 सदस्यीय समूह के मुखिया अबू इस्माइल का सामना किया था।

उन्होंने कहा कि राणा के प्रत्यर्पण के लिए हमने अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखा और न्यायालय ने उसे स्वीकार कर लिया। हमने अपना पक्ष रखा जिसके बाद न्यायालय ने राणा को हमें सौंप दिया। हर भारतीय चाहेगा कि राणा पर यहीं की अदालत में मुकदमा चले और उसे सख्त से सख्त सजा मिले।

उन्होंने कहा ”इससे हर भारतीय की इच्छा पूरी होगी और उनकी इच्छा है कि उस पर भारत की अदालत में मुकदमा चले और उसे सख्त से सख्त सजा मिले।”

इस बीच छोटू चायवाला के नाम से मशहूर चाय विक्रेता मोहम्मद तौफीक कहते है “भारत के लिए उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है। आतंकवादियों के लिए अलग कानून होना चाहिए, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि उन्हें 2-3 महीने के अंदर फांसी पर लटका दिया जाए।”

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद तौफीक की सतर्कता की वजह से बड़ी संख्या में लोग हमले से बच निकले। छोटू सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान चलाता है। यह आतंकी हमलों वाले स्थानों में से एक था।

 

Next Post

नॉर्विच सिटी, पंजाब, मोहन बागान, आरएफवाईसी ने जीते मुकाबले

Fri Apr 11 , 2025
गोवा, (वार्ता) ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप फुटबॉल 2025 नेशनल फाइनल्स में गुरुवार को नॉर्विच सिटी, पंजाब एफसी, मोहन बागान और आरएफवाईसी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की नॉर्विच सिटी ने आज शाम एसईएसए एफए को 5-0 से हराया। बेंजामिन असोंगो ने 15वें मिनट में गोल करने की शुरुआत की, जिसके […]

You May Like