गोल पहाड़िया पुलिस चौकी में 2500 शिक्षक नजरबंद

ग्वालियर:अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर टीईटी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने जा रहे 2500 शिक्षकों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। शिक्षकों को गोल पहाड़िया और जनकगंज थाना क्षेत्र में हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर आज रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महाआंदोलन प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश भर से लगभग एक लाख और अकेले ग्वालियर जिले से लगभग हजारों शिक्षकों के सपरिवार शामिल होने की योजना थी। इसी के तहत शिक्षक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तभी ढाई हजार शिक्षकों को पुलिस ने दिल्ली के रास्ते में ही रोककर नजरबंद कर दिया।
संयुक्त मोर्चा जिला शाखा ग्वालियर के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण जाटव ने बताया कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों से शिक्षक वर्ग में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि आरटीई अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से पूरी तरह छूट दी जाए। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने और मध्यप्रदेश में अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करते हुए पुरानी पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण सहित अन्य लाभ प्रदान करने की मांग भी शामिल है।जाटव ने कहा कि जो शिक्षक किसी कारणवश दिल्ली नहीं जा सके हैं, वे कल 31 अगस्त को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन का समर्थन करें।

Next Post

ई-रिक्शा में प्रोफेसर की पत्नी के पर्स से 6.5 लाख के जेवर उड़ाए

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: भिंड से ग्वालियर अपनी बीमार बहन से मिलने आई प्रोफेसर की पत्नी को चोर गिरोह ने शिकार बना लिया। तीन महिलाओं ने चलती ई-रिक्शा में ही उनके पर्स से साढ़े चार तोला सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये […]

You May Like