सतना। रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने और ट्रांसपोर्टेशन करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने मंगलवार को कार्रवाई की।आरपीएफ डिवीजन जबलपुर की टीम ने मानिकपुर से सतना सेक्शन तक अभियान चलाते हुए 10 अवैध वेंडरों को पकड़ा। कार्रवाई में सतना और कटनी आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना अनुमति सामान बेच रहे वेंडरों को पकडक़र सतना आरपीएफ पोस्ट लाया गया।
उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई। प्रत्येक वेंडर पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान वेंडरों के पास से मूंगफली, सेव सहित अन्य खाद्य सामग्री भी जब्त की गई। आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों में हडक़ंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों में बिना अनुमति वेंडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
