लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती दी बिल्डर को धमकी

इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित एक बिल्डर के ऑफिस में सुबह धमकी भरे कॉल से हड़कंप मच गया. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताने वाले व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर बिल्डर के बेटे को गोली मारने की धमकी दी. मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस के लैंडलाइन/ऑफिस नंबर पर सुबह करीब 10:30 बजे व्हाट्सएप कॉल आया था. कॉल ऑफिस की एक महिला स्टाफ ने रिसीव किया. फोन करने वाले ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग करते हुए कहा कि पैसे दे दो, नहीं तो बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा.

आरोपी ने यह भी कहा कि उसके पास बिल्डर और उनके बेटे की हर गतिविधि और लोकेशन की जानकारी है. साथ ही उसने पुलिस के पास जाने पर भी अंजाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि पैसे दिए बिना वह पीछा नहीं छोड़ेगा. शुरुआत में स्टाफ ने इसे मजाक समझा, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से आए वॉइस मैसेज में परिवार की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिलने पर मामला गंभीर हो गया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. क्राइम ब्रांच थाने में कॉल और वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है. आरोपी की लोकेशन और पहचान के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है.

Next Post

पर्पल कैप तालिका में कम्बोज और प्रसिद्ध के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष

Wed Apr 15 , 2026
चेन्नई, 15 अप्रैल (वार्ता) दे दनादन क्रिकेट इंडियन प्रमियर लीग (आईपीएल) 2026 जैसे -जैसे आगे बढ़ता जा रहा है अब हर दिन पर्पल और ऑरेंज कैप तालिका में बदलाव हो रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले […]

You May Like