आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत 

भानपुरा। तहसील व पुलिस थाना भानपुरा के अंतर्गत पठार क्षेत्र व ग्राम पंचायत कातना के गांव कोटड़ी टेंक में गुरुवार 1 मई की शाम 5:00 बजे अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर आम के पेड़ के नीचे बैठे कृषक गोपाल मीणा 50 वर्ष पिता प्रभु लाल मीणा के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से किसान गोपाल मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना भानपुरा में मृतक के परिवारजन देवीलाल पिता मांगीलाल मीणा द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस थाना भानपुरा द्वारा मृतक गोपाल मीणा का शासकीय चिकित्सालय भानपुरा में शव परीक्षण कराकर शव परिजनों को सौंप कर मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। शुक्रवार को मृतक का दाह संस्कार गांव मे किया गया।

Next Post

मोटर सायकल चोरों ने ट्रैक्टर चुराया, पुलिस ने पांच को धर दबोचा

Fri May 2 , 2025
मंडलेश्वर। ग्राम छोटी खरगोन के एक किसान के खले से रात के अंधेरे में ट्रेक्टर चुराने वाले चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा है जिन्होंने चोरी का समान पड़ोस के गांव में छुपाया था जहां से पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ चार बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है। […]

You May Like