
मंडलेश्वर। ग्राम छोटी खरगोन के एक किसान के खले से रात के अंधेरे में ट्रेक्टर चुराने वाले चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा है जिन्होंने चोरी का समान पड़ोस के गांव में छुपाया था जहां से पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ चार बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है। थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में टीम ने जल्द ही चोरी की इस घटना को ट्रेस कर लिया। हाल ही में ग्राम छोटी खरगोन के किसान अशोक यादव ने थाना मंडलेश्वर में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश एवं एसडीओपी मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना तंत्र खुफिया जानकारी के आधार पर इस चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने ग्राम सांगवी से पवन पिता रेवाराम के घर से ट्रेक्टर बाइक सहित मशरूका जप्त किया है जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रूपए बताई गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु इंदरसिंह चौहान संदीप बापूसिंह भीलाला यीशु सरदार भूरिया भील सचिन मानसिंह दुधले सभी निवासी ग्राम छोटी खरगोन एवं पवन पिता रेवाराम ग्राम सांगवी शामिल है सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
