देपालपुर: देपालपुर के समीप स्थित गिरोडा गांव में एक युवक गहरे कुएं में गिर गया. सूचना मिलते ही ग्रामवासियों की मदद से पुलिस टीम ने कुएं में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान आरक्षक सुनील गिरवाल को चोटें भी आईं. पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगदीश पिता मानसिंह पारदी (35 वर्ष, निवासी गिरोडा ग्राम) बताया.
युवक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन मफलर कमजोर होने के कारण वह कुएं में गिर गया. थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने युवक को समझाया और भविष्य में आत्महत्या जैसे कदम न उठाने की सलाह दी. पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस सराहनीय कार्य के लिए देपालपुर पुलिस की नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है.
