व्यापारी के घर पथराव, खिड़कियों के कांच फूटे

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गंगासागर कोष्टा मोहल्ला में शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर व्यापारी के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसके घर पर पथराव का कर दिया। जिससे खिड़कियों के कांच फूट गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार गंगासागर निवासी देवेश कुमार भांगरे (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे केमिकल और प्लाईवुड व्यापारी हैं‌।

बीती रात टिकरी टोला निवासी सिद्धू झारिया, झिंगा झारिया, निखिल पटेल और प्रिंस ने उनसे शराब के लिए पैसों की मांग की। मना करने पर विवाद शुरू कर दिया । इसी दौरान धनंजय चक्रवर्ती भी वहां पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी सिद्धू झारिया ने व्यापारी को चांटा मार दिया और सभी ने मिलकर घर पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

किला घूमने गए छात्र से लूट

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर:गढ़ा थाना क्षेत्र में मदन महल किला किला घूमने आए एक छात्र से मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के ग्राम जामुनटोला थाना बिछुआ निवासी 22 वर्षीय प्रवीण करवेती, वर्तमान में इंदौर में […]

You May Like