गोवा में वॉटरजेट उत्पादन केंद्र का उद्घाटन, समुद्री आत्मनिर्भरता को नई गति

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक डीजी परमेश शिवमणि, AVSM, PTM, TM ने गोवा में एमजेपी इंडिया वॉटरजेट प्रोडक्शन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह कदम भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम में आईजी सुधीर साहनी, टीएम, डीडीजी (मटेरियल एंड मेंटेनेंस) सहित उद्योग जगत के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वर्तमान में 100 से अधिक एमजेपी वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली भारतीय तटरक्षक जहाजों पर कार्यरत हैं, जबकि 42 अतिरिक्त सिस्टम निर्माणाधीन जहाजों के लिए प्रस्तावित हैं। नई सुविधा से रखरखाव क्षमता, स्वदेशी परीक्षण और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।महानिदेशक ने स्वीडन की कंपनी एमजेपी एबी की सराहना करते हुए कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी ढांचे के तहत भारत में यह उन्नत उत्पादन एवं परीक्षण सुविधा स्थापित होना बड़ी उपलब्धि है। इस कदम के साथ भारत अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बाद ऐसा केंद्र रखने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया है।
यह केंद्र देश में मजबूत आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने, कुशल रोजगार सृजित करने, एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने और दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय हब के रूप में उभरने में सहायक होगा। इसी दौरान महानिदेशक ने चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोवा में भारतीय तटरक्षक के लिए बन रहे छह स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। 50 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री वाले इस प्रोजेक्ट की पहली डिलीवरी मई 2026 में प्रस्तावित है, जिससे तटीय सुरक्षा और मजबूत होगी।

Next Post

ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, सीमा नाथ गैंग का एक और पैडलर गिरफ्त में

Fri Feb 13 , 2026
इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक और पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम यादव उर्फ नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार विगत वर्ष […]

You May Like