करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

देवास।देवास इटावा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला कमला पति पर्वत सिंह सिसोदिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है, जब इलाके में पानी की सप्लाई शुरू हुई थी। कमला बाई ने घर की टिल्लू मोटर चालू की, उसी दौरान उन्हें तेज करंट लग गया।

परिजन तुरंत उन्हें गंभीर अवस्था में विनायक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के समय घर पर उनकी छोटी बहू मौजूद थी।

मृतका अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Next Post

मिलने बुलाया, प्यार का इज़हार कर की छेड़छाड़, मना किया तो की मारपीट

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके परिचित युवक द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और जब उसने प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो पहले जबरन हाथ पकड़कर खींचने लगा और विरोध करने पर गालियां देते हुए […]

You May Like