एक करोड़ की ठगी के बाद अब बैंक खातों की जांच, आरोपी का बेटा भी रडार पर

इंदौर: डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 74 वर्षीय आरोपी को जेल भेजने के बाद क्राइम ब्रांच ने अब रकम के लेनदेन की पड़ताल शुरू कर दी है. टीम आरोपी और उसके सहयोगियों के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि फरियादी से ली गई रकम किन खातों में पहुंची और उसका इस्तेमाल कहां किया. मामले में आरोपी के बेटे की तलाश भी जारी है.
क्राइम ब्रांच ने शनिवार को जानकी नगर एक्सटेंशन निवासी मनोहरलाल गुप्ता को गिरफ्तार किया था. गुजरात के दाहोद जिले के झालोद निवासी कमलेश अग्रवाल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि गुजरात क्षेत्र की डीलरशिप दिलाने के नाम पर उससे एक करोड़ रुपए लिए. रकम देने के बाद न डीलरशिप मिली और न ही पैसा लौटाया. जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने जुलाई 2022 तक करीब 28.50 लाख रुपए मार्जिन मनी के तौर पर दिए थे. इसके बाद भी कारोबार के लिए माल उपलब्ध नहीं कराया. रकम वापस मांगने पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप भी शिकायत में लगाया. क्राइम ब्रांच ने मामले से जुड़े बैंक स्टेटमेंट, लेजर और पत्राचार की जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया था. अब बैंक खातों के पुराने लेनदेन खंगाले जा रहे हैं. क्राईम ब्रांच यह भी पता लगा रही है कि रकम आगे किन लोगों तक पहुंची. फरियादी की रकम वापस दिलाने के लिए भी पुलिस रिकवरी की दिशा में जांच कर रही है.

रकम रिकवर कराने के प्रयास जारी है…
बैंक खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है, रकम के लेनदेन और उसके इस्तेमाल की जानकारी जुटाई जाएगी. मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है और फरियादी की रकम रिकवर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी

Next Post

खाते में बिना अनुमति क्रेडिट कर 50 हजार की वित्तीय धोखाधड़ी

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते में बिना अनुमति यूपीआई के जरिए 50 हजार रुपए क्रेडिट कर वित्तीय धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. न्यू उमरिया कॉलोनी निवासी हेमंत शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके […]

You May Like